फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिल्ली में भारी कोहरे से घंटों लेट हो रहीं हवाई उड़ानें, यात्री हो रहे परेशान

Wed, 21 Dec 2022 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 दिल्ली, चंडीगढ़ आर शिमला जाने वाले यात्रियों को सुबह घंटों तक हवाई उड़ानों को इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में सुबह-शाम ठंड अधिक होने से लोगों को जहाज से इंतजार में ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कुल्लू-दिल्ली हवाई सेवा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में भारी कोहरे का असर कुल्लू से आने वाली हवाई उड़ानों पर पड़ने लगा है। बुधवार को दिल्ली से आईं दोनों उड़ानें तय समय से काफी लेट पहुंचीं। इससे दिल्ली से चंडीगढ़, शिमला और कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों के साथ भुंतर से जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ आई उड़ान करीब चार घंटे देरी से लैंड हुई। यह जहाज सुबह 8:30 बजे के बजाय दोपहर 12:30 बजे उतरा।

विज्ञापन


दिल्ली-भुंतर वाया शिमला जहाज एक घंटा देरी से सुबह 9:30 बजे उतरा। दोनों उड़ानें दिल्ली से ही लेट हो रही हैं। ऐसे में दिल्ली, चंडीगढ़ आर शिमला जाने वाले यात्रियों को सुबह घंटों तक हवाई उड़ानों को इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में सुबह-शाम ठंड अधिक होने से लोगों को जहाज से इंतजार में ठिठुरना पड़ रहा है। भुंतर हवाई अड्डे के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में पड़ रहे भारी कोहरे से कुल्लू-मनाली के भुंतर हवाई अड्डे में दोनों उड़ाने देरी से पहुंच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें