फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-दिल्ली के लिए अब हर रोज मिलेंगी सस्ती उड़ानें

Wed, 02 Aug 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला से दिल्ली के लिए रोजाना सस्ती हवाई उड़ानें शुरू हो गई हैं। अब सप्ताह में पांच दिन नहीं, सातों दिन सस्ती हवाई सेवा मिलेगी। एयर इंडिया ने मंगलवार से हवाई सफर करने वालों को बड़ी सौगात है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में अब पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल को शिमला से दिल्ली के बीच सस्ती उड़ान सेवा का शुभारंभ किया था। 

शिमला से दिल्ली के बीच अभी तक मंगलवार से रविवार तक हवाई सेवा उपलब्ध थी। लेकिन लोगों की डिमांड और एडवांस बुकिंग के बाद एयर इंडिया की एलायंस एयर ने सोमवार और मंगलवार को भी फ्लाइटों का संचालन शुरू कर दिया है। एक अगस्त से इस व्यवस्था के लागू होने के साथ ही लोगों के हवाई सफर के लिए हफ्ते में 100 सीटें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


व्यवस्था शुरू होने के साथ ही लोगों ने इन दो दिनों के लिए भी एडवांस में बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। शिमला एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर गुलशन मेहता ने बताया कि दिल्ली से शिमला आने वाली फ्लाइट में जहां एक बार में 35 यात्री यात्रा कर सकेंगे।    जबकि शिमला एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट के लिए 28 सीटें स्वीकृत होने के बावजूद लेकिन रनवे छोटा होने, इंजन क्षमता, तकनीकी कारणों एवं मौसम की वजह से 14 यात्री ही एयरलिफ्ट हो रहे हैं। 

अक्तूबर तक एडवांस बुकिंग
शिमला-दिल्ली के बीच सस्ती फ्लाइट सेवा का हाल यह है कि वर्तमान में अक्तूबर तक  सस्ती दरों वाली इक्का दुक्का ही सीटें उपलब्ध है। जबकि दिल्ली से शिमला की फ्लाइटों में सब्सिडी वाली सभी सीटें बुक हैं। लोगों के लिए सिर्फ फ्लोटिंग रेट वाली ही सीटें उपलब्ध हैं।

मेहता ने बताया कि शिमला से दिल्ली वाली फ्लाइट की सभी सीटें सस्ती दरों पर हैं जबकि दिल्ली से पहले आवेदन करने वाले सत्रह यात्रियों को एयर टिकट में सब्सिडी मिलेगी। बाकी यात्रियों को फ्लोटिंग किराया चुकाना होगा जो बुकिंग की डेट पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें