शिमला। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी) के कर्मचारियों ने सोमवार को पौधा रोपण शिविर का आयोजन किया। कोटखाई क्षेत्र में आयोजित शिविर में एआईबीओसी ने पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ मिलकर देवदार के 500 पौधे रोपे। बताया कि जंगल को हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण में देवदार का चयन किया गया।
विज्ञापन
एआईबीओसी के राज्य सचिव नरेंद्र चौहान ने बताया कि एआईबीओसी की ओर से पूरे भारत में बैंक राष्ट्रीयकरण के अवसर पर विभिन्न राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को एआईबीओसी की इकाई दिवस पर कार्यक्रम का समापन किया।