फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि: हिमाचल में किसानों को राहत, धान की खरीद अब 15 दिसंबर तक

Tue, 30 Nov 2021 05:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए धान की खरीद के लक्ष्य को भी बढ़ाकर 56 हजार मीट्रिक टन कर दिया है। राज्य सरकार 1940 से 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीद कर रही है। 
विज्ञापन
धान(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2021-22 के खरीफ मार्केटिंग सीजन में धान की खरीद अवधि को 15 दिसंबर तक बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए धान की खरीद के लक्ष्य को भी बढ़ाकर 56 हजार मीट्रिक टन कर दिया है।  राज्य सरकार 1940 से 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीद कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 62 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि पर निर्भर हैं तथा खरीद की अवधि बढ़ाने से किसानों को लाभ होगा। धान की खरीद एफसीआई के माध्यम से की जा रही है। खरीद की अवधि को 30 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एफसीआई के सहयोग से स्थापित विपणन केंद्रों के माध्यम से किसानों को उचित दाम मिलने के साथ-साथ घरद्वार पर ही अपने उत्पाद विक्रय करने की सुविधा हासिल हुई है। इस साल के खरीफ मार्केटिंग सीजन के दौरान जिला ऊना में अब तक 891 किसानों से कुल 21,306 क्विंटल, टकारला खरीद केंद्र पर 633 किसानों से 15 हजार 647 क्विंटल, जबकि टाहलीवाल केंद्र पर 258 किसानों से 5,659 क्विंटल धान की खरीद अब तक की जा चुकी है। वहीं एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने धान की खरीद अवधि बढ़ाने के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फैसले से हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें