फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

Thu, 25 Jan 2024 02:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व सुबह 10:45 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व सुबह 10:45 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद समारोह स्थल पर 11:02 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण करने के मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री 11:30 से 11:45 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रयम आयोजित होंगे व पारितोषिक वितरित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार शहीद स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने ऊना जिला के सभी भूतपूर्व सैनिकों से कहा है कि 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शहीद स्मारक, एमसी पार्क में वीर सपूतों श्रद्वांजलि कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार व अन्य गणमान्य अतिथियों की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें