फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने थानाखास में गोकुल ग्राम और गो अभयारण्य का किया निरीक्षण

Thu, 15 Aug 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने थानाखास में गोकुल ग्राम और गो अभयारण्य का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने गुरुवार को कुटलैहड़ विधानसभा के तहत थानाखास में निर्माणाधीन गोकुल ग्राम और गो अभयारण्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गो अभयारण्य में पशुओं के रखरखाव की विस्तृत समीक्षा की। इस मौके कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा उनके साथ रहे। कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार की गो अभयारण्यों के सुदृढ़ीकरण की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने गो अभयारण्य में पशुओं की उचित देखभाल और संरक्षण की बेहतर व्यवस्था पर बल दिया, ताकि उनकी स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को गो माता के चारे तथा उपयुक्त देखभाल और मृत गोवंश के शव की तत्काल समुचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 उन्होंने विधायक विवेक शर्मा के साथ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया तथा क्षेत्र में कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर बल दिया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हिम गंगा योजना के माध्यम से दूध आधारित कारोबार की व्यवस्था को विकसित करने का काम कर रही है। इसके जरिये दूध खरीद, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग की व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार किया जा रहा है।  इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. विनय शर्मा, उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश जंगा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें