अग्निवीर भर्ती में सिपाही फार्मा ट्रेड के लिए आयु सीमा और आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें सिपाही फार्मा ट्रेड के लिए आयु सीमा को 25 वर्ष से बढ़ाकर 27 वर्ष कर दी गई है। यानी अब इसमें अक्तूबर 1996 से एक अप्रैल 2004 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच पैदा हुए उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
विज्ञापन
यह आयु सीमा केवल भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए ही बढ़ाई गई है। उधर, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को भी 15 मार्च से बढ़ाकर अब 20 मार्च तक कर दिया गया है। भर्ती निदेशक मंडी एएसनाथ ने बताया कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।