कृषि विवि पालमपुर के मैदान में रविवार को अग्निवीरों की भर्ती शुरू हुई। भर्ती के लिए युवाओं में काफी जोश दिखा। यह भर्ती जिला चंबा और कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए रखी गई है। इसके पहले चंबा जिले की सलूणी तहसील के एक हजार तीन और जिला कांगड़ा की तहसील बड़ोह और मुल्थान के 834 युवाओं ने भाग लिया। भर्ती के पहले दिन एक 1,355 युवाओं में दौड़ में भाग लिया। इनमें 329 युवाओं ने दौड़ की बाधा पार की।
पहले दिन 926 युवाओं के सांसें फूल गईं। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई थी। इसके लिए सेना ने इंतजाम पहले ही कर लिए थे। भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती के पहले दिन 1,355 युवाओं में 329 ने दौड़ पास की है। कहा कि भर्ती के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को कांगड़ा जिला की खुडियां और चंबा जिले की भटियात तहसील के लिए युवाओं भर्ती होगी।