फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 20 तारीख के बाद भी नहीं मिली पेंशन, सड़क पर उतरे एचआरटीसी पेंशनर

विज्ञापन
शिमला के पुराना बस अड्डे में धरना प्रदर्शन करते एचआरटीसी पेनशनर ।फोटो संवाद
विज्ञापन
राजधानी के पुराना बस अड्डे पर एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संघ का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

पेंशन और मेडिकल बिलों के भुगतान की उठाई मांग, मांगें पूरी न करने पर दी विधानसभा घेराव की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 20 नवंबर तक भी पेंशन न मिलने पर भड़के एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संघ ने शुक्रवार को पुराना बस अड्डे पर एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पेंशनरों ने पेंशन और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी न की गईं तो 28 नवंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। पेंशनरों का कहना है कि 20 नवंबर तक भी पेंशन जारी नहीं हुई है। इससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन में तो देरी हो ही रही है, साथ ही महीनों से लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान का भी कोई समाधान नहीं हुआ है। पेंशनरों ने कहा कि इलाज के लिए उन्हें अब अपनी बचत खत्म करनी पड़ रही है। सरकार उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संगठन के महासचिव देवराज ठाकुर ने कहा कि लगातार अनदेखी के चलते पेंशनरों में भारी आक्रोश है। नवंबर का आधा महीना बीत चुका है लेकिन पेंशन जारी नहीं की गई है। पुराने पेंशनरों को भी हर महीने भुगतान में देरी झेलनी पड़ रही है। 2016 के नए वेतनमान का एरियर, महंगाई भत्ता और मेडिकल बिलों का भुगतान महीनों से अटका हुआ है जिससे हजारों पेंशनरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी की स्वर्ण जयंती पर कई घोषणाएं की थीं लेकिन वे आज तक धरातल पर नहीं उतरीं। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने और पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा का वायदा किया था लेकिन आज पेंशनधारक समय पर भुगतान के लिए भी तरस रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी पेंशन और मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया तो 28 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें