फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियामक आयोग कार्यालय में हंगामा अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

विज्ञापन
शिमला में एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर नियामक आयोग के चेयरमैन केके कटोच का घेराव करते ?
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के चेयरमैन के न्यू शिमला कार्यालय में पहुंच कर उनका घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन से तुरंत इस्तीफा देने मांग की तथा नारेबाजी की। पुलिस की मौजूदगी में कार्यालय में पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान खूब भी हंगामा किया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में चल रहे निजी शिक्षण संस्थानों और विवि में मनमानी हो रही है। फीस बढ़ाकर छात्रों को लूटा जा रहा है। छात्रों के हितों की रक्षा कर पाने में नियामक आयोग नाकाम रहा है।
विज्ञापन

प्रांत सह मंत्री विशाल वर्मा की अगुवाई में किए इस घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने नियामक आयोग के चेयरमैन पर कई तीखे निशाने भी साधे। कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा कसने में वह नाकाम रहे हैं। निजी विवि की मनमानी, मेडिकल और आयुर्वेदिक कॉलेजों की फीस में की बढ़ोतरी जैसे मुद्दों के जवाब मांगने जब कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे तो स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की। एबीवीपी नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि आयोग के चेयरमैन को तुरंत हटाया जाए। यदि उन्हें नहीं हटाया गया तो एबीवीपी उनके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा कर देगी। घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने को लेकर मौजूद पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें