नालागढ़ को सील करने के बाद सुनसान सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद प्रशासन ने नालागढ़ से दभोटा और नालागढ़ से बघेरी व नालागढ़ से खेड़ा तक क्षेत्र सील कर दिया है। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के 88 लोग लेबर हॉस्टल के क्वारंटीन केंद्र में रखे गए थे।
46 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने नालागढ़ को सील कर दिया है। फार्मा, साबुन और सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों से जुड़े वाहनों और सरकारी सेवाओं के वाहनों को ही छूट रहेगी।
लोगों को डोर टू डोर आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने वाले मोबाइल वाहन सेवाएं देंगे। ड्रोन की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि फार्मा व साबुन सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों के वाहनों व सरकारी सेवाओं वाले वाहनों को छूट रहेगी। लोगों को घर-घर आवश्यक वस्तुएं मोबाइल वैन से पहुंचाई जाएंगी। ड्रोन की मदद भी ली जाएगी।