करीब चार दशक बाद मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और निर्देशक रमेश सिप्पी की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रही है। सिप्पी एक रोमांटिक कॉमेडी बनाने जा रहे हैं। इसमें हेमा का रोल अहम होगा। नई फिल्म का नाम है ‘शिमला मिर्ची’।
फिल्म एक अकेली मां और उसकी बेटी की अनोखी कहानी पर आधारित है। इसमें दोनों एक ही इंसान के प्रेम में पड़ जाती हैं। मां के किरदार में हेमा मालिनी हैं।
उनकी बेटी का किरदार साउथ की चर्चित अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं। रमेश सिप्पी फिल्म की शूटिंग की लोकेशन फाइनल करने बुधवार को शिमला पहुंचे। उन्होंने शाम को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मुलाकात की।