फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस गम के आगे टूट गई मां की सांसें

Tue, 11 Nov 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे का शव देख एक मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जोगिंद्रनगर हलके के नागनाला (बाहली) में मंगलवार को बेटे की मौत का गम न सह पाने से मां की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शव को देखते मां को हार्ट अटैक पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मां और बेटे की एक ही दिन घर से अर्थी उठी है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


बाहली निवासी विनोद लांगणा में दुकान चलता था। लेकिन कुछ माह पूर्व उसकी दोनों किडनियां खराब हो गई। विनोद का पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा था।

सोमवार को तबीयत अधिक खराब होने पर उसकी पत्नी उसे इलाज के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

108 एंबुलेंस में विनोद ने पालमपुर के समीप पत्नी की गोद में दम तोड़ दिया। विनोद की मौत की सूचना मिलते ही बाहली व लांगणा गांव में शोक का माहौल बन गया। विनोद का शव सोमवार को ही घर दाह संस्कार के लिए लाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

दाह संस्कार के समय बेटे का चेहरा देखने पर पड़ा दिल का दौरा

लेकिन मंगलवार को जब दाह संस्कार के लिए अर्थी तैयार की जा रही थी तो पुत्र का शव देखते ही मां अचानक ही बेहोश हो गई। ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए लाए गए डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिससे दुख की इस घड़ी में माहौल और गमागीन हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने इक्ट्ठा होकर पहले पुत्र और बाद में मां का दाह संस्कार किया। विनोद अपने पीछे बेटा-बेटी, पत्नी और बूढ़ा बाप छोड़ गया है। बेटे और पत्नी की मौत से लोभी राम गम में डूबा हुआ है। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व विनोद के इकलौते चचेरे भाई की मौत भी किडनियां खराब होने से हुई है।

इधर, विनोद और उसकी मां के निधन पर लांगणा निवासी लेबर राम, भलखू राम, एडवोकेट राजेश राणा, राजमल, शेर सिंह, ज्ञान चंद, पीसी डोगरा, सोहन सिंह प्रेमी, सुख राम, रमेश, सुरेश, मंगसरू राम, राजू राम, संतू राम, मोहन दास, डूमणू राम सहित अन्यों ने शोक जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें