हिमाचल मंत्रिमंडल की नौ अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक टलने से प्रदेश में स्कूल खोलने का मामला भी लटक गया है। अब आगामी सप्ताह तय होने वाली बैठक के बाद ही तय होगा कि 15 अक्तूबर के बाद स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा में बिना परीक्षा दिए प्रमोट होने के फैसले के लिए अभी इंतजार करना होगा। प्रदेश में 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने और कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट करने के मामलों पर नौ अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में फैसला होना था। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है।