फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर आरोपी ने बगीचे में दबा दिया शव, सूचना मिलने पर पुलिस ने निकाला बाहर

Tue, 14 Jan 2020 10:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ के समीप दाखो में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने हत्या कर शव बगीचे में दबा रखा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बगीचे में दबे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ भेज दिया है। वहीं खून से सना पत्थर और मिट्टी को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक के सिर, चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए हैं। हादसे का शिकार व्यक्ति रामपुर का रहने वाला था और मृतक के मामा ने अपने बगीचे की देखरेख के लिए रखे नेपाली दंपती पर शक जताया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलाऊ रामपुर निवासी नरेंद्र कुमार (50) दुनी निवासी जय कृष्ण का रिश्ते में भांजा लगता है। पुलिस को दी जानकारी में जय कृष्ण ने बताया कि उनका भांजा नरेंद्र कुमार 4 जनवरी को उनके पास पहुंचा था।

अक्तूबर-नवंबर माह के दौरान सेब का काम करने पर उन्होंने उसे 10,000 का चेक भी दिया और उसके बाद उन्होंने उसे रामपुर घर जाने के लिए कहा था। 7 जनवरी को रामपुर से उसके परिवार ने उन्हें फोन कर बताया कि नरेंद्र घर नहीं पहुंचा है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि जो 10, 000 का चेक नरेंद्र को दिया गया था वह 7 तारीख को सहकारी बैंक रामपुर में ड्रॉ भी हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को ऐसे मिली सफलता

 पुलिस द्वारा नंबर की जांच करने पर नरेंद्र की लोकेशन 5 जनवरी को शोंग ठोंग के समीप बंगलग नामक स्थान पर पाई गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि कुंदन नामक व्यक्ति ने बंगलन में नरेंद्र को नेपाली मिलन के साथ देखा था। जय कृष्ण को भांजे के लापता होने और बगीचे की देखरेख के लिए रखे नेपाली का भी बिना बताए फरार होने पर कुछ अनहोनी होने का शक हुआ जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। 

 पुलिस टीम जय कृष्ण के बंगलग नामक स्थान पर बगीचे में पहुंचे। जहां पर उन्होंने पड़ताल की तो खेतों में दबा जयकृष्ण का शव बरामद किया। डीएसपी विपन कुमार ने बताया कि मृतक नरेंद्र के सिर, चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए हैं। इसके साथ में खून से सना पत्थर और मिट्टी को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

वहीं नेपाली मिलन और उसकी पत्नी को जुलाई 2019 से जय कृष्ण के बगीचे में देखरेख के लिए रखा था। नरेंद्र के मामा ने उन पर मामले में संलिप्त होने का शक जताया है। ऐसे में मिलन कुमार का फोटो सभी चौकी और थानों में दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह खोज कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में किया जा रहा है एवं मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें