फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: युवकों ने अपरहण कर दो नाबालिगों संग किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, अदालत ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

  • रायपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात, रुड़की और बदायूं के हैं आरोपी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में दो नाबालिगों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक रुड़की और दूसरा बदायूं निवासी है। दोनों रायपुर में किराए के मकान में रहते हैं।

विज्ञापन


निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने की तैयारियों के बीच रायपुर क्षेत्र (देहरादून) में दो नाबालिगों से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों नाबालिगों को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

रात में दुष्कर्म करने के बाद अगली सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि दोनों के परिजन रातभर उनकी तलाश में दौड़ते रहे। सुबह दोनों नाबालिग घर पहुंची तो परिजनों ने सवालों की बौछार कर दी। पहले तो डर से पीड़िताएं चुप्पी साधे रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को जेल भेज दिया गया

बाद में दोनों ने परिजनों के सामने पूरी घटना बयां कर दी। दुष्कर्म की बात सुनकर गुस्साए परिजन कुछ लोगों के साथ सोमवार को सीधे रायपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

आरोपियों के फरार होने की आशंका पर पुलिस पूरी गोपनीयता और सतर्कता बरते हुए थी। देर रात पुलिस ने आरोपी एजाज निवासी रुड़की और गुलफाम निवासी बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार सुबह दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी एजाज नाई की दुकान पर काम करता है, जबकि गुलफाम ऑटो चलाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें