फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के दूसरे ही दिन मकान मालिक ने 7वीं के छात्र से खाली करवा लिया कमरा

Mon, 01 Jun 2020 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट के दौर में पांवटा साहिब इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की मृत्यु के दूसरे ही दिन मकान मालिक ने कमरा खाली करवा दिया। पिता की मौत से बेसहारा 12 साल के बच्चे को पड़ोसियों ने शरण दी है। उधर, प्रशासन के पास भी मामला पहुंच गया है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के बाद बच्चे की देखरेख के प्रबंध करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से नेपाल निवासी मान सिंह (37) पिछले कुछ वर्षों से पांवटा में एक स्वीट शॉप में काम करता था। बताया जा रहा है कि मान सिंह ने पंजाब के पटियाला में विवाह कर लिया था। उनके बाद एक बेटा दीपक सिंह (12) है। 6 साल पहले महिला ने तलाक लेकर दूसरा विवाह कर लिया। मान सिंह पहले होटल में काम करता था, फिर केटरिंग तो कभी कंपनी में काम कर देवीनगर वार्ड-11 में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। मेहनत कर वह बेटे की शिक्षा (कक्षा 7) एक निजी स्कूल में करवा रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन

ढाई माह से कोरोना के चलते लॉकडाउन में वह काफी परेशान था। शनिवार रात को खाना खाने के बाद मान सिंह व दीपक सिंह सो गए। सुबह मान सिंह के नहीं उठने पर बच्चे ने पड़ोसियों को बताया। हार्ट अटैक की आशंका होने पर मान सिंह को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। समाजसेवी हेमंत शर्मा की टीम ने मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया है।

मासूम बच्चे का एकमात्र सहारा सदा के लिए अकेला छोड़ कर चला गया। आसपास के लोगों ने बेसहारा बच्चे को खाने की व्यवस्था कर दी। लेकिन, रविवार को उस वक्त अचानक मासूम की दिक्कतें बढ़ गईं, जब मकान मालिक ने कमरा खाली करवा दिया। इससे अनाथ बच्चे की सहायता करने वाले आसपास के पड़ोसी भी परेशान नजर आए। 

फिलहाल पड़ोसियों ने दीपक को दिया आश्रय 
देवीनगर निवासी जगदीप ठाकुर, सतीश कुमार व योगराज समेत पड़ोसियों ने अनाथ बच्चे की सहायता की। एक पड़ोसी ने बच्चे को कुछ दिनों के लिए पनाह दे दी। दूसरे ने बच्चे को अपने कमरे में सामान रखने को हामी भरी। देवीनगर के लोगों ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से अनाथ हुए मासूम दीपक को सहारा देने की मांग की है।  

दीपक की करेंगे सहायता: कपिल 
तहसीलदार पांवटा कपिल तोमर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। मासूम बच्चे के पिता मान सिंह की मौत के दो दिन बाद ही किराये का कमरा खाली करवाने की बात सुनकर वह स्वयं हैरान हैं।  सोमवार को पांवटा के देवीनगर पहुंच कर पीड़ित बच्चे दीपक सिंह (12) से मिलेंगे। प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें