शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशने में मिलेगी मददः रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा, शिक्षा मंत्री आर ए संगमा सहित अन्य दल के साथ उनकी बैठक बेहद सफल रही है। इस बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में दोनों राज्यों द्वारा किए गए कार्यों पर व्यापक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक से दोनों राज्यों को शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाश करने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर पूर्वी भारत राज्यों में से सबसे ज्यादा स्कूल और शिक्षक मेघालय है। इस छोटे से राज्य में करीब 14000 स्कूल और करीब 55 हजार शिक्षक है, जो कि शिक्षा के क्षेत्र में इसकी उपलब्धि को दर्शाते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के बीच हुई इस बैठक से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।