पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मनीमाजरा से सुशील कुमार नाम के व्यक्ति से 40 हजार रुपये में चिट्टा खरीदकर लाए हैं। लेकिन इन दोनों पर मामला दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस आरोपी की तलाश लगातार कर रही थी, जिसके लिए टीमें बाहरी राज्यों में दबिश भी दे रही थी। 5 अप्रैल को पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील कुमार निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा चंडीगढ़ यूटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उधर, डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। मामले की जांच जारी है। इसमें पाया गया है कि आरोपी के खिलाफ शिमला के बालूगंज थाना में भी चिट्टे तस्करी का एक मामला दर्ज है।
अमृतसर का दूसरा चिट्टा स्पलायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा
सोलन पुलिस ने अमतृसर से चिट्टे के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार पंजाब के आरोपी की निशानदेही पर की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा के समीप एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे युवक से 25 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच में पाया गया कि यह तस्कर नशे की इस खेप को धर्मपुर, सोलन व आपपास के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में था।
आरोपी सुखदेव उर्फ गुड्डी निवासी रंणगढ़ तहसील व जिला अमृतसर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच में पाया कि यह चिट्टा अमृतसर से नशे के बड़े तस्कर अवतार सिंह उर्फ काका नामक व्यक्ति से खरीदा था। इस पर सोलन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सप्लायर अवतार सिंह उर्फ काका, पुत्र जरनैल सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी परवाणू मेहर पंवार ने इसकी पुष्टि की है।