फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में देश के सबसे ऊंचे ट्रैक पर ले सकेंगे स्काई साइकिलिंग का रोमांच, देखें तस्वीरें

Thu, 29 Aug 2019 08:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
स्काई साइकिल ट्रैक मनाली - फोटो : अमर उजाला
विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में देश का सबसे ऊंचा स्काई साइकिलिंग व जीप लाइन ट्रैक होगा। वन विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान ने स्काई साइकिल का सफल ट्रायल कर लिया है। अब जीप लाइन के ट्रायल की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन

450 मीटर जीप लाइन ट्रैक होगा

2 of 6
स्काई साइकिल ट्रैक मनाली - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की ओर से मनाली के गुलाबा में नेचर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क के भीतर सैलानियों के लिए कई सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इसमें एडवेंचर के खास इंतजाम होंगे। वन विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान मनाली मिलकर इस पार्क में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर खास विशेष ध्यान दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
स्काई साइकिल ट्रैक मनाली - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए स्काई साइकिलिंग और जीप लाइन पर 13 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पार्क में इन सुविधाओं को शुरू करने का मकसद घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने समेत स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। 


 

4 of 6
स्काई साइकिल ट्रैक मनाली - फोटो : अमर उजाला
नेचर पार्क में 350 मीटर लंबा स्काई साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण किया गया है। 450 मीटर जीप लाइन ट्रैक होगा। देश में इंदौर और ऋषिकेश में भी एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधाएं हैं, मगर हिमाचल में इस तरह की गतिविधियां विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
स्काई साइकिल ट्रैक मनाली - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग कुल्लू के डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि एक सप्ताह बाद स्काई साइकिलिंग और जीप लाइन ट्रैक विधिवत शुरू हो जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने कहा कि साइट की लोकेशन के साथ इसका सर्वे व अन्य गतिविधियों को पूरा किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्काई साइकिल ट्रैक मनाली - फोटो : अमर उजाला
तीन सितंबर तक जीप लाइन का ट्रायल होगा और सितंबर के पहले सप्ताह तक इसे वन विभाग को सौंप दिया जाएगा। स्काई साइकिलिंग और जीप लाइन के लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभी तक आठ युवाओं को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान मनाली द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें