फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई छोड़ 11वीं के छात्र ने बना दिया हर सवाल का जवाब देने वाला रोबोट, अमेरिकी कंपनियां करेंगी लॉन्च

Tue, 27 Aug 2019 09:55 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 8
ईशांत पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के  जिला सिरमौर के मोगीनंद स्कूल के छात्र ईशांत पुंडीर को 11वीं कक्षा में रोबोट बनाने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। दो साल तक घर में रोबोट बनाने में लगा रहा और आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई। 18 साल के ईशांत ने इस रोबोट को अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित किया और अब अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनियों से इसे प्री-लांच ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन

ऐसे काम करता है रोबोट

2 of 8
रोबोट - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि ईशांत का रोबोट अंग्रेजी में ही नहीं हिंदी में भी ऑर्डर लेता है। हर सवाल का जवाब झट से दे देता है। 15 सितंबर तक इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारने की तैयारी है। ईशांत ने बताया कि उनके माता-पिता ने पढ़ाई छोड़ने पर दबाव बनाने के बजाय उसे प्रोत्साहित किया। रात-दिन एक करके 10 से 16 घंटे प्रोजेक्ट पर कार्य किया।
विज्ञापन

बचपन से ही थी रोबोट बनाने में रुचि

3 of 8
ईशांत पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
इसकी प्रोग्रामिंग आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से की गई है। रोबोट की सर्किट किट चीन से मंगाई गई है, जिसे गुजरात की एक आईटी कंपनी से असेंबल करवाया गया है। इससे संबंधित सॉफ्टवेयर स्वयं बनाया है। इसकी प्रोग्रामिंग एवं प्रोटोटाइप का डिजाइन खुद तैयार किया। रोबोट आवाज पहचान कर आदेशों का पालन करता है। वॉयस के अलावा टच स्क्रीन भी है।
 

4 of 8
ईशांत पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा इस रोबोट से वीडियो कॉलिंग, स्टडी मैटर सॉल्यूशन व किसी भी प्रकार की सहायता ली जा सकेगी। रोबोट की मेमोरी 32 जीबी है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। ग्लोबल वर्ल्ड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर उसका अविष्कार काफी प्रसिद्धि पा रहा है।




 
विज्ञापन

5 of 8
ईशांत पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
रोबोट को ईशांत कई दिन पहले ऑर्डर देता है कि उसे इस तारीख इतने रुपये की इस चीज की ऑनलाइन शॉपिंग  करनी है। आप भूल भी जाएं तो रोबोट तय समय पर आपके दिए ऑर्डर के अनुसार शॉपिंग करके आपको सूचित कर देता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
ईशांत - फोटो : अमर उजाला
ईशांत एमोजोन और अन्य साइटों से कई बार ऐसे ही शॉपिंग कर चुका है। अगर अपने सगे संबंधी या दुकानदार को फोन कॉल भी करनी है तो रोबोट ईशांत की आवाज में उसे संदेश पहुंचा देता है। किसी भी किताब से कोई भी सवाल पूछ तो आपको हर जवाब तुरंत मिल जाएगा। 




 
विज्ञापन

7 of 8
ईशांत पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
ईशांत के पिता रविंद्र पुंडीर ने बताया कि बेटे को बचपन से ही वैज्ञानिक तथ्यों से जुड़ी गतिविधियों में रुचि थी। पढ़ाई में उसका कम ही मन लगता था। ईशांत की 8वीं कक्षा तक पढ़ाई डीएवी स्कूल नाहन व दसवीं तक पढ़ाई आर्मी स्कूल नाहन से हुई।

 
विज्ञापन

8 of 8
ईशांत पुंडीर - फोटो : अमर उजाला
उसे कोलकाता, बंगलूरू व मुंबई में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बेकार वस्तुओं से बनाए रोबोट मॉडल को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसे काफी सराहा गया। उसके बाद उसने मन बना लिया कि अब वह पढ़ाई छोड़कर अपने इसी अविष्कार को नई पहचान देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें