फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी जीत का क्या भरोसा, एडवांस दो और बकरा कराओ बुक

Sat, 11 Nov 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं और आकलन करने में जुट गए हैं। रिजल्ट क्या होगा, बेशक ये अभी पक्का नहीं है लेकिन कुल्लू जिले में जीत का जश्न मनाने को प्रत्याशियों ने अभी से कुल्लवी वाद्ययंत्रों, बैंड-बाजों और लोकनृत्य दलों की बुकिंग करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धाम के लिए प्रत्याशियों ने बकरों को भी बुक करना शुरू कर दिया है। ऐसे में चुनाव का परिणाम आने से 37 दिन पहले ही नेता और उनके समर्थक बकरों की बुकिंग करने में लग गए हैं। दूसरी ओर, प्रत्याशियों की जीत के दावों के बीच भेड़पालकों ने भी बकरों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही वे कह रहे हैं कि आपकी जीत का क्या भरोसा, एडवांस दो, तभी बुका होगा बकरा।
विज्ञापन

बीते वीरवार को हुए मतदान के बाद जिले के सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर आंकड़े पेश कर रहे हैं। सभी पार्टियों सहित निर्दलीय मैदान में उतरने उम्मीदवार भी पूर्वानुमान और गणना करने में जुटे है। कई प्रत्याशी कुल देवता का आशीर्वाद ले रहे हैं।

जानकारों की मानें तो कई उम्मीदवार जीत को लेकर धार्मिक अनुष्ठान करने में व्यस्त हैं। बहरहाल, कुल्लू जिले के चार विस क्षेत्रों के किन-किन उम्मीदवारों को मतदाता अपने हलके का नुमाइंदा बनाते हैं, यह तस्वीर 18 दिसंबर को साफ होगी।

लोकनृत्य दल फाडमेह के प्रमुख गौतम ने बताया कि कुछ राजनेता फोन पर बुकिंग के लिए कह रहे हैं, लेकिन एडवांस मिलने के बाद ही बुकिंग पक्की होगी। वाद्ययंत्रों के प्रमुख नरोत्तम और ज्ञानी कहते हैं कि फोन पर ही कई नेता बुकिंग को लेकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें