फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी: सात से शुरू होने वाली शिमला-कटड़ा वोल्वो सेवा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू

Sun, 02 Jan 2022 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचआरटीसी ने अपनी लग्जरी सर्विस में विस्तार करते हुई पहली बार शिमला से कटड़ा के लिए वोल्वो सेवा के संचालन का फैसला लिया है। यह बस शिमला से बिलासपुर, घुमारवीं, भोटा, हमीरपुर, कांगड़ा, पठानकोट से जम्मू होते हुए कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी सात जनवरी से शिमला से मां वैष्णो देवी के धाम कटड़ा के लिए वोल्वो सेवा शुरू कर रहा है। एचआरटीसी के ऑनलाइन पोर्टल पर इस बस में सीटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एचआरटीसी ने संचालन के पहले महीने इस वोल्वो में सफर करने वाले यात्रियों को किराये में 35 फीसदी छूट देने का एलान किया है।

विज्ञापन


एचआरटीसी ने अपनी लग्जरी सर्विस में विस्तार करते हुई पहली बार शिमला से कटड़ा के लिए वोल्वो सेवा के संचालन का फैसला लिया है। क्रिसमस पर परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर यह सेवा शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। यह वोल्वो शिमला से बिलासपुर, घुमारवीं, भोटा, हमीरपुर, कांगड़ा, पठानकोट से जम्मू होते हुए कटड़ा पहुंचेगी। निगम प्रबंधन ने वोल्वो के किराये में यात्रियों को पहले महीने करीब 35 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है।

25 फीसदी ऑफ  सीजन डिस्काउंट के साथ पहले महीने में 10 फीसदी प्रमोशनल डिस्काउंट भी दिया जाएगा। 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ शिमला से कटड़ा का किराया 1638 रुपये बनता है, जबकि 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ किराया 1475 रुपये लिया जाएगा। एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी के ऑनलाइन पोर्टल पर एडवांस बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


यह रहेगा टाइम टेबल
शिमला से कटड़ा वोल्वो बस शाम 5:30 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 पर कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में कटड़ा से शिमला के लिए वोल्वो बस की रवानगी का समय शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। अगले दिन सुबह 5:30 बजे वोल्वो शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें