फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर 50 से घटकर 20 फीसदी रह गई एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से प्रदेश में हुई तबाही से डर रहे हैं सैलानी
विज्ञापन

सैलानियों में शिमला आने को लेकर डर का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बारिश के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हुए नुकसान के बाद हिल्सक्वीन शिमला के वीकेंड टूरिज्म पर नकारात्मक असर पड़ा है। तीन हफ्तों से जहां वीकेंड के लिए शहर के होटलों में करीब 50 फीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो जाते थे, इस हफ्ते मुश्किल से 20 फीसदी ही एडवांस बुकिंग हुई है।
विज्ञापन

सैलानी शिमला के होटलों में फोन कर इनक्वायरी कर रहे हैं कि शिमला पहुंचने वाली सड़कें क्या बहाल है? सड़कें बंद होने का खतरा तो नहीं? बीते 3 हफ्तों से वीकेंड पर शिमला में 90 से 100 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही थी, लेकिन इस हफ्ते एकाएक एडवांस बुकिंग में भारी गिरावट आई है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार होटल गुलमर्ग रीजेंसी और लैंडमार्क के संचालक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले हफ्ते तक 50 फीसदी से अधिक वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग रहती थी लेकिन इस हफ्ते 20 फीसदी कमरे ही एडवांस बुक हुए हैं। पिछले दिनों बारिश से हुए नुकसान के बाद सैलानियों में डर का माहौल है। पर्यटन विकास निगम के डीजीएम नंदलाल शर्मा ने कहा कि मौसम में आए बदलाव के बाद शिमला में वीकेंड टूरिज्म प्रभावित होने की संभावना है। इस हफ्ते वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग नहीं है, हालांकि वॉकिंग टूरिस्ट वीकेंड पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें