फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: प्रवेश प्रक्रिया पूरी, एचपीयू में अब 17 अगस्त से शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं

Sat, 12 Aug 2023 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र-2023-24 के लिए पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 17 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से सभी विभागों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र-2023-24 के लिए पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 17 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से सभी विभागों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएस कार्यालय ने पहली बार विवि में पीजी कोर्स के पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरण सत्र (इंडक्शन ) अनिवार्य किया है। इसमें हर विभागाध्यक्ष पहले सप्ताह में सत्र आयोजित करेगा। इसमें नए छात्र-छात्राओं को विभाग, विवि के बारे में अवगत करवाया जाएगा। साथ ही शिक्षकों के साथ परिचय करवाया जाएगा। अहम बात है कि इंडक्शन में विभागाध्यक्षों को एक-एक प्रेरणादायक लेक्चर का आयोजन करना होगा।

विज्ञापन


इसमें अपने क्षेत्र में सफल रहे लोगों और विवि के अधिकारियों के लेक्चर करवाने होंगे, जो छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। डीएस प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। सत्र-लेक्चर से नए विद्यार्थी अपने लक्ष्य को तय कर उसे पाने के लिए योजना तैयार कर आगे बढ़ सकेंगे। सत्र में छात्र-छात्राओं को प्रदेश विश्वविद्यालय, विभाग और पीजी कोर्स करने के बाद आगे की पढ़ाई, रोजगार के अवसरों को लेकर जागरूक किया जाएगा। नए छात्रों को एंटी रैगिंग, विवि के परिसर, छात्रावासों के लिए बनाए नियमों की जानकारी देकर अनुशासन बनाए रखने से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को विवि और विभागों में बेहतरीन शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए सोमवार को अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

पीजी कक्षाओं का टाइम टेबल किया तैयार
17 अगस्त से पहले विश्वविद्यालय के हर विभाग को प्रथम सेमेस्टर सहित अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू की जानी है। इसके लिए विभागों ने टाइम टेबल तैयार कर लिया है। इसे जल्द विभागों के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा। डीएस कार्यालय ने विभागों को 17 अगस्त से पहले प्रवेश की शेष बची प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू में देरी से शुरू होगा नया सत्र- नेगी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि विवि के लापरवाह रवैये के चलते प्रदेश विश्वविद्यालय का नया सत्र देश के सभी विश्वविद्यालयों में सबसे देरी से शुरू होगा। यूजीसी नेक से ए ग्रेड प्राप्त प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में छात्रों की समस्याएं अधिक हैं। विवि समय पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। जो परिणाम घोषित किए गए हैं वे आधे अधूरे हैं।

इस कारण प्रवेश प्रक्रिया में देर हुई है। कहा कि विश्वविद्यालय री-अपीयर और पुनर्मूल्यांकन के नाम पर लाखों ले रहा है, मगर परिणाम समय पर नहीं दे पा रहा है। री अपीयर और पुनर्मूल्यांकन परिणामों में देरी होने के कारण नया सत्र देरी से शुरू हो रहा है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय प्रशासन ने खामियों में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें