फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Today: मंडी-मनाली नेशनल हाईवे बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

Sat, 12 Aug 2023 04:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सुंदरनगर(मंडी)

सार

Himachal Pradesh Rain Weather Update: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार दो नेशनलन हाईवे समेत 395 सड़कों पर आवाजाही ठप है। 1184 बिजली ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं।
विज्ञापन
जमीन धंसने से लुढ़की एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। मंडी मनाली नेशनल हाईवे 6 मील तथा 9 मील के पास मलबा पत्थर तथा चट्टानें गिरने के कारण बंद है। 6 मील में देर शाम ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हुई है व परिवार के अन्य लोग गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे रात से ही बंद है। मंडी कुल्लू वाया कटौला दो स्थानों कांडी तथा चढ़ी नाला में पत्थर मलबा गिरने से बंद है। पंडोह से गोहर के बीच में गोहर से 5 किलोमीटर टिल्ली नामक स्थान पर भारी मलबा गिरने से यह सड़क भी बंद है।

जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की बस

मंडी क्षेत्र में कल देर शाम से ही लगातार बारिश हो रही है और भी सड़के बंद होने के समाचार आ रहे हैं। चक्कीमोड़ के पास सुबह आठ बजे भूस्खलन होने से बंद हुआ कालका शिमला नेशनल हाईवे 10:15 बजे यातायात के लिए बहाल हो गया है। करीब दो घंटे हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं सुंदरनगर से सुबह 5 बजे शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो की बस डैहर-कांगू सड़क मार्ग पर जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की। हादसे के दौरान बस में 12 यात्री मौजूद थे।

हादसे में चालक-परिचालक सहित सभी यात्रियों को को  चोटें आई है।  घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से 5 घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रैफर कर दिया गया है।

- फोटो : संवाद
बस सुबह 5:00 बजे सुंदरनगर से रवाना हुई थी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया परिवहन निगम की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

पॉपुलर का पेड़ गिरा
कुल्लू अस्पताल के पास पॉपुलर का पेड़ गिरा गया। घटना में लोग बाल-बाल बच गए। अस्पताल जाने वाली सड़क से वाहनों को आवाजाही थम गई है। 
अस्पताल के आसपास दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। गनीमत रही कि कोई भी चपेट में नहीं आया।

गाड़ी पर गिरे पत्थर

- फोटो : संवाद
मणिकर्ण से करीब 3 किमी पीछे गोज गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से गाड़ी चकनाचूर हो गई। गाड़ी किसी स्थानीय व्यक्ति की बताई जा रही है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं है।

मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी: बारिश के कारण नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पानी और मलबा घुस गया। इस कारण मरीजों को लाने और ले जाने सहित स्टाफ को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पूरा कॉलेज परिसर तालाब बन गया।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार दो नेशनलन हाईवे समेत 395 सड़कों पर आवाजाही ठप है। 1184 बिजली ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। कालका-शिमला नेशनल हाईवे बार बार भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन

जिंदा जला मजदूर

जुब्बल क्षेत्र के गांव बोली नाला में सुरेंद्र सिंह पुत्र बिद्धु राम के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग से दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। मकान में सुरेंद्र सिंह का मजदूर अशोक बहादुर (40) निवासी रोमाछाप काठमांडू नेपाल रहता था। आग में जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में  करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें