फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरस्वती पैराडाइज स्कूल का एडीएम ज्योति ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलीकांड के बाद स्कूल में पढ़ाई शुरू
विज्ञापन

स्कूल में सौ फीसदी तक पहुंची बच्चों की हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त प्रशासक एडीएम ज्योति राणा ने शुक्रवार को संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में गोलीकांड के बाद पहली बार अब सभी कक्षाओं में पढ़ाई सुचारू हो गई है। बच्चों की हाजिरी भी सौ फीसदी तक पहुंच गई है। एडीएम ज्योति राणा ने सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। साथ ही बच्चों से पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं पर जानकारी ली। विद्यार्थियों ने भी अपने सुझाव रखे जिन पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। राणा ने कहा कि जिला प्रशासन छात्रों की शिक्षा को लेकर गंभीर है और उनके भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा। आश्वस्त किया कि अब विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। उन्होंने अधिकारियों और प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक विद्यार्थी को बिना किसी व्यवधान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। प्रशासन विद्यालय की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा और समय-समय पर निरीक्षण भी किए जाएंगे। राणा ने अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या सुझाव के लिए वह जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक सहयोग से शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें