शिमला। संजौली बाइफरकेशन के पास शुक्रवार शाम एक एचआरटीसी बस में तकनीकी खराबी आने से वह सड़क पर रुक गई। सूचना मिलने पर मैकेनिक टीम मौके पर पहुंची और बस की खराबी दूर करने का काम किया। बस सड़क पर रुकने के बावजूद दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी रही। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर तैनात रहकर यातायात का संचालन किया और किसी भी तरह की जाम की स्थिति नहीं बनने दी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि समय रहते यातायात को नियंत्रित करने के कारण लोगों को किसी बड़ी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। संवाद