फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीना को सौंपा बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Thu, 13 Apr 2023 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

। प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से वरिष्ठता के आधार पर बिजली बोर्ड से ही प्रबंध निदेशक बनाने की जगह ऊर्जा निदेशक को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है।
 
विज्ञापन
हरिकेश मीना को बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने निदशक ऊर्जा हरिकेश मीना को बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। बुधवार को पंकज डढवाल बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनने के लिए निदेशक संदीप कुमार शर्मा और मनोज कुमार उप्रेती के बीच दौड़ थी। प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से वरिष्ठता के आधार पर बिजली बोर्ड से ही प्रबंध निदेशक बनाने की जगह ऊर्जा निदेशक को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है।

आईएएस हरिकेश मीना के पास राज्य ऊना निगम के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार है। गुरुवार देर शाम को कार्मिक विभाग की ओर से हरिकेश मीना को बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने की अधिसूचना जारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें