फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में लगे अदाणी समूह गो बैक के नारे, सड़कों पर उतरकर रोष रैली निकाली

Sun, 22 Jan 2023 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन)

सार

रविवार को सैकड़ों की संख्या में ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी समूह के खिलाफ गुस्सा निकाला। रोष रैली अंबुजा गेट से दाड़लाघाट बस स्टैंड तक निकाली गई।
विज्ञापन
दाड़लाघाट में अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी करते ट्रक ऑपरेटर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमेंट प्लांट के बंद होने के बाद दाड़लाघाट में 40वें दिन रविवार को भी ट्रक ऑपरेटरों ने सड़कों पर उतरकर रोष रैली निकाली। इस दौरान अदाणी समूह को प्लांट को शुरू करने के लिए चेताया गया। ऑपरेटरों ने सरकार से भी गुहार लगाई कि जल्द मामले का हल निकाला जाए ताकि सभी की रोजी-रोटी फिर से शुरू हो सके।

विज्ञापन


रविवार को सैकड़ों की संख्या में ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी समूह के खिलाफ गुस्सा निकाला। रोष रैली अंबुजा गेट से दाड़लाघाट बस स्टैंड तक निकाली गई और अदाणी समूह के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। ऑपरेटरों ने अदाणी समूह गो बैक, अदाणी दाड़ला छोड़ो, जेल के ताले कच्चे हैं, हमारे इरादे पक्के हैं... के नारे लगाए। अंबुजा चौक पर लगभग दो घंटों तक ऑपरेटरों का धरना प्रदर्शन चलता रहा।

विज्ञापन

अंतिम निर्णय पर पहुंची सरकार, ट्रक ऑपरेटरों के हित में आएगा फैसला : अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) संजय अवस्थी ने ट्रक ऑपरेटरों से कहा है कि राज्य सरकार मामले में अंतिम निर्णय तक पहुंच चुकी है। जल्द ही ट्रक ऑपरेटरों के हित में फैसला आएगा। सरकार सीमेंट प्लांट मामले में गंभीर है। दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों ने सीपीएस संजय अवस्थी के साथ बैठक की। बैठक में ऑपरेटरों ने सीमेंट प्लांट बंद होने से आ रहीं परेशानियों के बारे में बताया।

ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि अदाणी समूह के साथ 40 दिनों से विवाद चल रहा है। वे शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अदाणी समूह मामले को सुलझाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। ट्रक यार्ड में खड़े हुए हैं। सीमेंट उद्योग में तालाबंदी से हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि सरकार मामला सुलझाने का प्रयास कर रही है। उद्योग मंत्री भी इस बारे में एक बैठक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का समझौता 1992 में कंपनी के साथ हुआ था, उसी के आधार पर इस मसले को हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें