फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Purchase Price: अदाणी कंपनी ने अब सात रुपये तक प्रतिकिलो घटाए सेब खरीद के दाम

Mon, 05 Sep 2022 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अदाणी एग्रो फ्रेश ने सेब खरीद के दाम अब सात रुपये तक प्रतिकिलो घटा दिए। किसानों-बागवानों के सेब के दाम बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच इस सीजन की यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। 
विज्ञापन
हिमाचली सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी एग्रो फ्रेश लिमिटेड कंपनी ने सेब खरीद के दाम अब सात रुपये तक प्रतिकिलो घटा दिए। किसानों-बागवानों के सेब के दाम बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच इस सीजन की यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। सोमवार से कंपनी एक्स्ट्रा लार्ज 41, लार्ज मीडियम स्मॉल (एलमीएस) 68, एक्स्ट्रा स्मॉल (ईएस) 60, एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा स्मॉल (ईईएस) 52 और पित्तू 41 रुपये किलो के दाम पर सेब खरीदेगी। बीते 20 दिन में कंपनी 11 रुपये तक सेब खरीद के दाम घटा चुकी है। सरकारी मंडियों में भी बीते चार दिनों के भीतर सेब के दाम 300 से 400 रुपये तक प्रति पेटी गिर चुके हैं।

विज्ञापन


अदाणी ने 15 अगस्त से सेब खरीद शुरू की थी। शुरुआत में एक्स्ट्रा लार्ज 52, एलमीएस 76, ईएस 68, ईईएस 60 और पित्तू 52 रुपये प्रतिकिलो खरीदा था। 27 अगस्त को विभिन्न श्रेणियों की कीमतें क्रमश: 50, 76, 68, 58 और 50 रुपये घोषित की गईं। 30 अगस्त को कीमतें 48, 74, 66, 56 और 48 घोषित की गई। अब सीधे सात रुपये तक प्रतिकिलो दाम कम कर दिए हैं। सेब की आमद में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए शुक्रवार को कंपनी ने दो दिनों के लिए अपने सभी स्टोर पर खरीद बंद कर दी थी। अदाणी कंपनी ठियोग के सैंज, कुमारसेन के बिथल और रोहडू के मेहंदली में सेब खरीद कर रहा है।

मार्केट का आकलन कर तय किए दाम
अदाणी कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि मार्केट का आकलन करने के बाद सेब खरीद के दाम तय किए गए हैं। मंडियों में सेब के दामों में गिरावट आई है। अन्य कंपनियों ने भी दाम घटाए हैं। अदाणी के दाम अभी भी मंडियों और अन्य कंपनियों के मुकाबले अधिक हैं।
विज्ञापन


चुनौती दे रही अदाणी कंपनी, एक्शन ले सरकार : मंच
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने कहा है कि अदाणी कंपनी खुलेआम सरकार को चुनौती दे रही है। सरकार को उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। कंपनी मनमानी पर उतर आई है। बागवानों का शोषण हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी महज औपचारिकता साबित हो रही है।
विज्ञापन


रविवार को एपीएमसी की मंडियों में 25 किलो की पेटी के दाम (रुपये में)
भट्ठाकुफर 500-1700
नारकंडा   300-1980
पराला     400-1900
नेरवा      300-700
रोहड़ू      300-1500
टापरी     400-1750

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें