हिमाचल सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी एपी सिद्दीकी को एडीजी व कमांडेंट जनरल होमगार्ड, सिविल डिफेंस और अग्निसेवा लगा दिया है। इससे पहले तक वह दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बतौर रजिस्ट्रार सेवाएं दे रहे थे।