फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण को आदर्श मानती है ये हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनय मेरा शौक है। बॉलीवुड में लंबी पारी खेलना चाहती हूं। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण मेरी आदर्श हैं। यह कहना है नवोदित अभिनेत्री निता सेठी का। वह इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड फिल्म पैरानॉर्मल की शूटिंग के लिए आई हैं। पतलीकूहल के एक होटल में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में निता सेठी ने बताया कि वे बचपन से फिल्मों की दीवानी रही हैं। वह एक ही तरह का किरादार करने की बजाय विभिन्न तरह की भूमिकाएं करना पसंद करेंगी, क्योंकि इससे अभिनय दिखाने का ज्यादा मौका मिलता है। निता सेठी ने बताया कि बर्फ से लदी मनाली की खूबसूरत चोटियां और आसपास क्षेत्र की सुंदरता उनके मन को भा गई है।
विज्ञापन

'बार-बार यहां आना चाहती हूं'

वह यहां बार-बार आना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि मनाली में पैरानॉर्मल फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में वे एक रियासत की रानी की भूमिका निभा रही हैं। जिसके माता-पिता का कत्ल होने के बाद उसे छोटी उम्र में ही रियासत को संभालना पड़ता है। मनाली में अभी करीब एक माह और शूटिंग चलेगी।

उन्होंने बताया कि यह एक साइंटिफिक हॉरर फिल्म है। यह रोल निभाने के लिए उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों की भाव भंगिमाओं का काफी अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली बेहद खूबसूरत है। बार-बार हिमाचल आने का मन करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें