फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में आशीर्वाद लेकर मुंबई पहुंची कंगना, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 09 Sep 2020 11:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सरकाघाट
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत पर इंसाफ की आवाज बुलंद करने के बाद मुंबई के सांसद संजय राउत के निशाने पर आईं बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत बुधवार को देवता का आशीर्वाद लेकर मायानगरी पहुंच गई हैं। मंगलवार को लिए गए कोविड सैंपल की रिपोर्ट रद्द होने पर स्वास्थ्य विभाग ने रातोंरात कंगना का सैंपल दोबारा लिया। रात तीन बजे कोविड रिपोर्ट में वे निगेटिव निकलीं और सुबह साढ़े सात बजे कंगना अपने पैतृक घर भांबला से मुंबई के लिए रवानी हुईं। रास्ते में हमीरपुर के कोठी स्थित मंदिर में कुछ देर के लिए रुकीं और माथा टेका।

विज्ञापन


कोविड टेस्ट में उलझी कंगना मंगलवार को भांबला स्थित अपनी कुलदेवी के मंदिर के दर्शन नहीं कर सकती थी। यह मंदिर उन्होंने खुद बनवाया है। लिहाजा रास्ते में उन्होंने एक मंदिर में शीश नवाया। यहां वे करीब दो मिनट रुकीं। इसके बाद मुंबई के लिए रवाना हो गईं।  बता दें कि मंगलवार को कंगना का कोविड सैंपल मनाली में लिया गया था। जिसका कोई नतीजा नहीं निकला था। जिस वजह से कंगना के मुंबई जाने पर संशय बना हुआ था। इधर, विवाद के बीच बुधवार को दिन भर हिमाचल में चर्चाएं चलती रहीं। परिजन भी बार-बार फोन कर कंगना के बारे में रंगोली से अपडेट लेते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें