फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के पिता ने अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- कोई इरादा नहीं

Fri, 16 Mar 2018 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत का अभी राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उनका पूरा फोकस फिल्मों पर है। पिछले दिनों उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके राजनीति में जाने की अटकलें चल रही थीं। सोशल मीडिया और ऑनलाइन पोर्टल में कंगना के राजनीति में आने की खबरें वायरल हुई थीं।

विज्ञापन


कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना का कहीं से चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। अपने बोल्ड अंदाज के लिए प्रसिद्ध कंगना रणौत इन दिनों मनाली स्थित अपने बंगले में आराम फरमाने पहुंची हैं।

बीते दिन उन्होंने अपने नए बंगले में परिवार सहित पूजा भी करवाई। वीरवार को उनका परिवार को पैतृक गांव लौट गया, लेकिन कंगना मनाली में रहीं और वादियों में घूमने और ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया। वह शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। यहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोबारा मनाली का रुख करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की व्यस्ततम जिंदगी से फुर्सत के पलों को आराम से बिताने के लिए कंगना ने हाल ही में मनाली के सिमसा में एक आलीशान बंगला बनवाया है। इस बंगले का निर्माण कार्य का जायजा लेने भी कंगना कई बार मनाली पहुंचीं।

अब बंगला तैयार होने के बाद यहां अकसर पहुंच रही हैं। बंगले से सटे बगीचे में कंगना इन दिनों नए सेब पौधे लगवा रही हैं। फूलों की कुछ नई वैरायटी भी लगाई गई हैं। बुधवार को कंगना अपने पिता अमरदीप, माता आशा रणौत, बहन रंगोली और भांजे पृथ्वी राज चंदेल के साथ मनाली पहुंचीं।

अभिनेत्री कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना का अभी राजनीति में जाने का कोई विचार नहीं है। बताया कि फुर्सत मिलते ही कंगना मनाली में समय गुजारने पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें