फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता धर्मेंद्र और मां के साथ मनाली पहुंचे अभिनेता सनी देओल

Wed, 27 Oct 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी पतलीकूहल/मनाली

सार

 देओल के परिवार का मनाली के साथ खास लगाव रहा है। सनी देओल मनाली की वादियों से इतना लगाव रखते हैं कि उन्होंने यहां आशियाना बनाने के लिए जमीन खरीदने का प्रयास किया। इसके लिए वे तत्कालीन राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर से भी मिले, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका सपना धरातल पर नहीं उतर पाया।
विज्ञापन
पिता धर्मेंद्र और मां के साथ मनाली पहुंचे अभिनेता सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने पिता एंव अपने जमाने के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र और मां के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली पहंचे हैं। वे मनाली की हसीन वादियों का लुत्फ ले रहे हैं। देओल के परिवार का मनाली के साथ खास लगाव रहा है। सनी देओल मनाली की वादियों से इतना लगाव रखते हैं कि उन्होंने यहां आशियाना बनाने के लिए जमीन खरीदने का प्रयास किया। इसके लिए वे तत्कालीन राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर से भी मिले, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका सपना धरातल पर नहीं उतर पाया। लिहाजा अपनी मनाली में रहने की ख्वाहिश को पूरा करने को सनी देओल ने वामतट मार्ग पर सरसेई के पास एक कॉटेज किराये पर ले रखा है। वहीं धर्मेंद्र का भी मनाली से खास लगाव रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने जीने नहीं दूंगा, तहलका, इज्जत और चरस सहित कई फिल्मों की शूटिंग मनाली में की है। इस दौरान मनाली उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने मनाली में जमीन लेकर एक स्टूडियो खोलने का मन बनाया। लेकिन हिमाचल में धारा 118 लागू होने के चलते गैरहिमाचली को जमीन लेने पर मनाही है। ऐसे में धर्मेंद्र भी यहां जमीन नहीं ले पाए। लेकिन सनी देओल के बेटे कर्ण देओल और बॉबी देओल की पहली फिल्म बरसात की 90 फीसदी शूटिंग मनाली में ही हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र परिवार सहित अगले हफ्ते तक मनाली में ही रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें