फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म शूटिंग: कैंडल नाइट डिनर के लिए पहुंचे राज बब्बर और पूनम ढिल्लों

Mon, 06 Sep 2021 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)

सार

फिल्म के निर्देशक सिमरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर पंजाबी फिल्म की शूटिंग की जा चुकी है। अब शूट का कारवां हिमाचल पहुंच गया है।
विज्ञापन
धर्मपुर में शूटिंग के दौरान अभिनेता राज बब्बर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला एनएच पर जाबली के समीप आशीष होटल में राज बब्बर और पूनम ढिल्लों कैंडल नाइट डिनर के लिए पहुंच गए। यहां करीब एक घंटे तक रुके और कैंडल नाइट डिनर किया। दरअसल अभिनेता राज बब्बर और अभिनेत्री पूमन ढिल्लों यहां निर्माणाधीन पंजाबी फिल्म के सीन शूट कर रहे थे। पहले भी वे जाबली, धर्मपुर और कसौली की हसीन वादियों में फिल्म की दृश्य कर चुके हैं।

विज्ञापन

 
रविवार को भी इसी सिलसिले में जाबली आए थे। फिल्म के निर्देशक सिमरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर पंजाबी फिल्म की शूटिंग की जा चुकी है। अब शूट का कारवां हिमाचल पहुंच गया है। हिमाचल में कई जगहों पर शूटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल में जहां कहीं भी कैमरा लगा दो, वहीं शूटिंग शुरू हो जाती है। 

रविवार को अभिनेता राज बब्बर और अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने कसौली की वादियों का भरपूर लुत्फ लिया। चाय और समोसे का स्वाद भी चखा। इससे पहले उन्होंने अंग्रेज, निक्का जेलदार, सूबेदार जोगिंद्र सिंह जैसी पंजाबी फिल्म बनाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें