फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आकर्षण रहेंगे ये मशहूर एक्टर

Fri, 26 Oct 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

7वें डिफ (धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल) में अभिनेता मनोज वाजपेयी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डिफ में भौंसले का प्रसारण होगा। इसमें मनोज वाजपेयी ने मुख्य भूमिका अदा की है। मनोज वाजपेयी फिल्म की टीम के साथ ही डिफ में आ रहे हैं। वाजपेयी के अलावा विख्यात फोटोग्राफर रघु रॉय अपनी फिल्म मेकर बेटी अवनी रॉय के साथ भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन


डिफ की मैनेजर दीप्ति ने धर्मशाला में प्रेसवार्ता में कहा कि एक से चार नवंबर तक डिफ धर्मशाला में होगा। 7वें डिफ में तीन स्क्रीन में 15 लघु फिल्मों सहित नौ डॉक्यूमेंटरी का प्रसारण होगा। छह बच्चों पर आधारित फिल्में भी प्रसारित की जाएंगी। इसमें हिमाचली फिल्में भी शामिल हैं। 

डिफ से पूर्व जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों पर फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार डिफ में न केवल फिल्मों का प्रसारण होगा। बल्कि नए फिल्म निर्माताओं के लिए सीखने को भी मिलेगा। डिफ के दौरान विभिन्न कार्यशालाएं भी होंगी। इसमें क्वार्क वर्कशॉप, एडिटिंग सहित अन्य प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें