गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किए मां ज्वालामुखी के दर्शन
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंचकर माता ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। इस दौरान गोविंदा की पत्नी ज्वालामुखी मंदिर में रुकीं और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर अधिकारी ज्वालामुखी मनोहर लाल शर्मा ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को माता की तस्वीर और चुनरी भेंट की। सुनीता आहूजा ने बताया कि माता ज्वाला की उनके परिवार पर बहुत कृपा है और जब भी समय मिलता है वह माता ज्वाला के दर्शन को पहुंचती हैं। उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है।