हिमाचल में 125 अधिकारियों के बीपीएल में लाए जाने के मामले में कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। विभाग ने भी इस बारे में जांच बैठा दी है।
संबंधित बीडीओ इस बारे में छानबीन कर रहे हैं। विभाग ने सात दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इन अधिकारियों के कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। इनमें मेडिकल अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल प्रवक्ता और अधीक्षक आदि शामिल हैं।