फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: ऊना जिले को मिलेगा राष्ट्रीय दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

Tue, 12 Apr 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को प्रदेश में पहला पुरस्कार मिलेगा। पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को जम्मू के पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह पुरस्कार देंगे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज मंत्रालय ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के लिए वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को प्रदेश में पहला पुरस्कार मिलेगा। पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को जम्मू के पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह पुरस्कार देंगे। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार शामिल हैं।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के लिए मंडी के सुंदरनगर ब्लॉक की चामुखा पंचायत का चयन हुआ है। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार कांगड़ा के बैजनाथ की घोड़पीठ पंचायत को मिलेगा। हमीरपुर की दड़ूही पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार दिया जाएगा।  बिलासपुर सदर खंड के अधीक्षक मनमोहन ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक सभी को इन पुरस्कारों के लिए चुना जाता है। जमीनी स्तर पर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में काम करने के 12 पन्नों के मानक तय किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें