फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल का किन्नौर 100 फीसदी लोगों को कोविड प्रतिरोधी टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बना

Wed, 13 Oct 2021 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)

सार

किन्नौर जिले में निर्धारित लक्ष्य के सभी व्यक्तियों को दोनों टीके लगा दिए गए हैं। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को पत्रकार में बताया कि जिले के कुल 60,305 व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसे बुधवार को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश का किन्नौर सभी पात्र लोगों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बन गया है। जिले में निर्धारित लक्ष्य के सभी व्यक्तियों को दोनों टीके लगा दिए गए हैं। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को पत्रकार में बताया कि जिले के कुल 60,305 व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसे बुधवार को पूरा कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के पैरा मेडिकल स्टाफ ने जिले की विकट परिस्थितियों के बावजूद दोगरियों और कंडों में जाकर लोगों को कोविड वैक्सीन दी।

विज्ञापन


उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पंचायती राज संस्थाओं से जुडे़ जनप्रतिनिधियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेषा नेगी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें