ट्रिपल आईटी ऊना के 70 प्रशिक्षुओं की राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक सहभागिता
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना में एआईसीटीई समर्थन इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम 2026–27 का समापन वीरवार को हुआ। शोध आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम में पीएम-यूएसपीवाई के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा पूर्वोत्तर राज्यों के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए। संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि एआईसीटीई समर्थन इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत ट्रिपल आईटी ऊना का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। 100-100 इंटर्नशिप सीटों के लिए चयनित चार संस्थानों में ट्रिपल आईटी ऊना, एनआईटीटीटीआर भोपाल, आईआईआईटी भागलपुर तथा आईआईआईटीडीएम में ट्रिपल आईटी ऊना ने 70 प्रशिक्षुओं के नामांकन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक सहभागिता दर्ज की।