फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शोघी में बस में सवार नाबालिग से 14 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-05 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने ली तलाशी, बालक को ऑब्जर्वेशन होम भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने शोघी में बस में सवार एक नाबालिग से करीब 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। नाबालिग को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।
वीरवार को स्पेशल सेल शिमला की टीम ने पुलिस चौकी शोघी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने बस में यात्रियों और उनके सामान की जांच की। इसी दौरान नाबालिग के पास पारदर्शी हल्के हरे रंग का प्लास्टिक पैकेट मिला। जब पैकेट की जांच की गई तो उसमें करीब 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बालूगंज थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

–

ठियोग में कार से छह ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठियोग पुलिस की डिटेक्शन सेल ने भुई के पास एक कार से करीब छह ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने कोटखाई निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर भुई के पास एक कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार की अगली सीट के नीचे रखे पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट से करीब छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने गुलशन चौहान, रितेश धांटा और उज्ज्वल तीनों निवासी कोटखाई को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद नशे के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें