फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी और शिमला में हुई चोरियों के मामलों का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सवांकर नौटीखड्ड के पास दबोचा
विज्ञापन

तीन चोरी के मामलों में थी आरोपी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी और शिमला में हुई लाखों रुपये की चोरियों के मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगराज निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस एक साल से आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को सुन्नी पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान आरोपी को सवांकर (नौटीखड्ड) के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस के अनुसार आरोपी को पुलिस थाना सुन्नी में एक मई 2025 को दर्ज चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपी की पुलिस थाना सुन्नी में 25 नवंबर 2025 को हुई चोरी की घटना में भी संलिप्तता सामने आई है। इस घटना में करीब 1.75 लाख रुपये नकदी चोरी होने का मामला सामने आया था। इसके अलावा, शिमला के थाना सदर में 11 मई 2025 को दर्ज पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में भी आरोपी की संलिप्तता बताई जा रही है। तीनों चोरी की घटनाओं में करीब 8.75 लाख रुपये की संपत्ति और नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर तीनों मामलों को सुलझाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें