फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी/तीसा। तीसा-चंबा मार्ग पर मधु बाड़ के समीप मांजू धार के पास क्रिकेट का मैच जीत कर घर जा रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। घटना देर शाम घटित हुई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाने के कार्य में जुट गए, लेकिन घुप अंधेरा होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने तीसा पुलिस थाना में भी वाहन दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्वप्रथम वाहन दुर्घटना में घायल हुए युवक को सड़क तक पहुंचाकर तीसा सिविल अस्पताल भेजा, जहां बाद में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चुराह क्रिकेट ग्राउंड भंजराड़ू में आयोजित फोर्थ विंटर क्रिकेट कप में क्रिकेट मैचों को जीतने के बाद सुरंगानी की टीम के तीन खिलाड़ी सेंट्रो कार में सवार होकर तीसा से सुरगानी को वापस लौट रहे थे। कार को एहसास अहमद पुत्र राज दीन निवासी धर्मपुर मंजीर चला रहा था। मधुबाड़ के समीप मांजू घार के पास पहुंचने पर अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े पहुंचे। घूप अंधेरा होने के चलते ग्रामीण सर्वप्रथम एहजाज अहमद पुत्र राजदीन निवासी धर्मपुर को तलाश पाए। बुरी तरह से घायल हुआ एहजाज अहमद दर्द से कराह रहा था। ग्रामीणों ने उसे उठाकर सड़क पर पहुंचाया और वाहन के जरिए उसे तीसा अस्पताल भेजा। इसके बाद ग्रामीणों को काफी तलाश करने के बाद अंकुर चौहान पुत्र भीखम गांव जड्ड़ू और कमल कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी जड्ड़ू के शव भी वहां बरामद हुए । मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाल सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। मृतकों के शवों का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
क्रिकेट की खुमारी ने छीन लिए प्राण
चुराह के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित फोर्थ विंटर क्रिकेट कप में बीते कुछ बरसों से भाग लेने वाली सुरगनी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का क्रिकेट मोह उन्हें मौत के आगोश में ले गया। बचपन से ही क्त्रिस्केट के प्रति प्रेम अंकुर चौहान और कमल कुमार की अनमोल जिंदगियों पर आखिरकार भारी पड़ गया ।बुधवार को फोर्थ विंटर क्रिकेट कप में दो क्रिकेट मैच इलेवन अघोरी टिकरीगढ़ और यंग बॉयज आना की टीम से जीतने के बाद खुशी खुशी घर को लौट रहे थे। दोनों खिलाड़ियों को क्या पता था कि वह घर की दहलीज तक नहीं लांग पाएंगे। तीसा-सुरंगानी मार्ग पर मांजू धार के पास मौत उनके लिए द्वार खोले खड़ी है । कुल मिलाकर बुधवार को घटित हुई यह घटना दो परिवारों को कभी ना खत्म होने वाले जख्म दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें