फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत

Sun, 28 Jun 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जड़ोल के नजदीक अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार जड़ोल के निकट बाइक पर सवार दो युवक थारु गांव निवासी विजय कुमार व कांशी राम कांगू की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वे जड़ोल के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। इस हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर विजय कुमार (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांशी राम इस हादसे में गंभीर तौर पर घायल हो गया है।

उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें