फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Mandi: मंडी जिले के खालियार में टिपर पर गिरा गेट, तीन की मौत, एक घायल

Tue, 05 Jul 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर खलियार के पास एक टिपर पर गेट गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया है। 
विज्ञापन
मंडी में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर खलियार के पास एक टिपर पर संपर्क मार्ग का इंट्री गेट गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया है। घटनास्थल से मंडी का रहने वाला चालक प्रेम सागर (34) भाग निकला, जिसे मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। चालक के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मंडी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसा सोमवार देर रात 12:00 बजे हुआ।

विज्ञापन


हादसे में रिशभ कौशिक (31) पुत्र हरविंद्र कौशिक गांव बनाणू बाड़ी तहसील सदर मंडी, गुरुचैन सिंह उर्फ चन्नी (30) पुत्र नामदेव गांव हाडरसगिरी जिला रोपड़ पंजाब और विनोद कुमार (32) पुत्र अंकाली मंडल गांव मगरजार डाकघर लोकाही तहसील बटिहारा कोही जिला पूर्णिया बिहार की मौत हुई है। इसके अलावा नवीन कुमार (39) पुत्र केसर सिंह गांव कठयाणा डाकघर वीर तुंगल तहसील सदर मंडी घायल हुआ है, जिसका इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे के बारे में बताया कि निजी कार्य के लिए टिपर में ब्यास किनारे रेत भरी गई। रेत भरने के बाद निर्माण कार्य स्थल पर रेत को अनलोड किया, लेकिन चालक हाइड्रोलिक लीवर पूरी तरह बंद करना भूल गया। इससे टिपर का डाला (जिसमें रेत भरी जाती है) चेसी से ऊपर रह गया। टिपर में चालक समेत पांच लोग सवार थे। टिपर जैसे ही वापस एनएच से गुरु की कोठी संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो वहां बने संपर्क मार्ग के इंट्री गेट में डाला अटक गया।
विज्ञापन


चालक ने जब गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की तो कंकरीट का गेट टूटकर टिपर के केबिन पर आ गिरा। इसी दौरान चालक टिपर से बाहर कूदकर फरार हो गया, जबकि केबिन में बैठे चार लोगों में से तीन की मौत हो गई और एक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जोनल अस्पताल पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें