फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: साढू के घर से लौट रहे एएसआई की कार खाई में गिरी, पत्नी की मौत

Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी )

सार

एएसआई अनिल कुमार अपने परिवार के साथ करसोग के बगसाड़ में साढू के घर मेहमाननवाजी के लिए गए थे। जब वे लौट रहे थे तो आल्टो कार भारी बारिश में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के घीड़ी स्थित भग्यार में एक कार (आल्टो) के बारिश में अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला का पति और बेटी घायल हुए हैं। मृतक महिला की पहचान दमयंती (51) निवासी तल्याणा, तहसील घुमारवीं (बिलासपुर) के रूप में हुई है। घायलों में मृतक दमयंती के पति (57) अनिल कुमार और बेटी राधिका (12) शामिल हैं।

विज्ञापन


घायल अनिल कुमार घुमारवीं थाना में एएसआई के पद पर तैनात हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एएसआई अनिल कुमार अपने परिवार के साथ करसोग के बगसाड़ में साढू के घर मेहमाननवाजी के लिए गए थे। शुक्रवार को जब वे लौट रहे थे तो घीड़ी के भग्यार गांव के पास आल्टो कार भारी बारिश में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में अनिल कुमार की पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि अनिल और उसकी बेटी घायल हो गए। हादसे की भनक लगते ही आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया। लोगों ने मृतक और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों को नजदीक के रोहांडा सीएचसी में भर्ती किया गया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें