फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में दर्दनाक हादसा: रावी नदी में गिरी कार, प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत, युवती लापता; दो साथी गंभीर रूप से घायल

Sun, 21 Sep 2025 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक कार रावी नदी में गिर गई। हादसे में एक एमबीबीएस प्रशिक्षु की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। दो प्रशिक्षु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रावी नदी में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-पठानकोट हाईवे पर परेल के पास रविवार तड़के 3:00 बजे एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में मेडिकल कॉलेज चंबा के एमबीबीएस इंटर्न अखिलेश (25) पुत्र राजकुमार निवासी गांव बडग्राम, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर की मौत हो गई। वहीं, इशिका (23) पुत्री विजय निवासी गांव हाटकोटी, जिला शिमला हादसे के बाद नदी के तेज बहाव में लापता हो गई।
विज्ञापन


कार में सवार तीन अन्य इंटर्न में से रिशांत (26) पुत्र प्रताप चंद निवासी गांव भराड़ा, डाकघर कुमारसैन, जिला शिमला और दिव्यांक (23) पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव बिशा, डाकघर कंडाघाट, जिला सोलन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। लापता युवती की तलाश के लिए पुलिस और दमकल विभाग की टीमें नदी में सर्च अभियान चला रही हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवती लापता है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें